सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
पतरातू : पतरातू-रांची सड़क मार्ग पर तालाटांड़ के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. बाइक सवार कटिया गांव निवासी बिहारी महतो का पुत्र आकाश महतो बताया गया है. जानकारी के अनुसार आकाश अपने मित्र शिवनारायण उरांव शाहीटांड़ निवासी के साथ अपने बाइक पैशन प्रो (जेएच […]
पतरातू : पतरातू-रांची सड़क मार्ग पर तालाटांड़ के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. बाइक सवार कटिया गांव निवासी बिहारी महतो का पुत्र आकाश महतो बताया गया है.
जानकारी के अनुसार आकाश अपने मित्र शिवनारायण उरांव शाहीटांड़ निवासी के साथ अपने बाइक पैशन प्रो (जेएच 01 बीएच 3034) से रांची की ओर से अपने गांव आ रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से जा रहे एक ट्रक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में आकाश की मौत हो गयी, जबकि शिवनारायण उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त सड़क मार्ग को जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है. घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










