बचपन प्ले स्कूल में मना येलो डे

Updated:
विज्ञापन

2आर-ए- येलो डे मनाते बच्चे.रामगढ़. कांके बार स्थित बचपन प्ले स्कूल में शनिवार को स्कूल परिसर में येलो डे मनाया गया. मौके पर स्कूल के सभी बच्चे पीले रंग के कपड़े पहन कर आये हुए थे. येलो डे पर बच्चों ने पीले रंग के कई गिफ्ट, पेंटिंग आदि बना कर लाये थे. इस दौरान स्कूल […]

विज्ञापन

2आर-ए- येलो डे मनाते बच्चे.रामगढ़. कांके बार स्थित बचपन प्ले स्कूल में शनिवार को स्कूल परिसर में येलो डे मनाया गया. मौके पर स्कूल के सभी बच्चे पीले रंग के कपड़े पहन कर आये हुए थे. येलो डे पर बच्चों ने पीले रंग के कई गिफ्ट, पेंटिंग आदि बना कर लाये थे. इस दौरान स्कूल ने बच्चों को पीले रंग को पहचानने के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया गया था. येलो डे पर स्कूल के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ खेल में भाग लिया. इसके अलावा बच्चे परिसर में लगे पीले रंग के गुब्बारों व अन्य सजावट को देख कर काफी खुश लग रहे थे. मौके पर स्कूल की प्राचार्या सुषमा पांडेय ने बच्चों के बीच टॉफियां भी बांटी. मौके पर पूनम मंडल, प्राचार्य सुषमा पांडेय, निकिता केसरी, अनिशा रंजन, स्नेहा कुमारी, जॉली समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola