उरीमारी में भूकंप के झटके से लोग दहशत में
26बीएचयू-4-झटके के बाद कार्यालय से बाहर निकले लोग.उरीमारी. रविवार को एक बार फिर कोयलांचल वासी भूकंप के झटके बाद दहशत में आ गये. दोपहर 12.42 बजे भूकंप के झटके को लोगों ने महसूस किया. झटके के बाद उरीमारी पीओ कार्यालय में कार्यरत कई कर्मी भाग कर बाहर आ गये. कई लोगों को अपने रिश्तेदारों से […]
26बीएचयू-4-झटके के बाद कार्यालय से बाहर निकले लोग.उरीमारी. रविवार को एक बार फिर कोयलांचल वासी भूकंप के झटके बाद दहशत में आ गये. दोपहर 12.42 बजे भूकंप के झटके को लोगों ने महसूस किया. झटके के बाद उरीमारी पीओ कार्यालय में कार्यरत कई कर्मी भाग कर बाहर आ गये. कई लोगों को अपने रिश्तेदारों से कुशल क्षेम पूछते देखा गया. भूकंप के झटके बिरसा परियोजना, सयाल, उरीमारी, गरसुल्ला, असवा, पोटंगा ग्रामीण क्षेत्र में भी महसूस किया गया. सुदूरवर्ती उरेज क्षेत्र में भी झटके महसूस किये गये. लगातार दो दिनों से भूकंप के झटके आने के बाद लोग दहशत में रह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










