लोकल सेल चालू कराने पर हुई चर्चा
पोटंगा में नवयुवक रैयत विस्थापित समिति की बैठक26बीएचयू-11-बैठक में उपस्थित लोग.उरीमारी. पोटंगा में नवयुवक रैयत विस्थापित समिति की बैठक शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को मनोज मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना से लोकल सेल चालू कराने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि दंगल सूची जल्दी बना कर इसका […]
पोटंगा में नवयुवक रैयत विस्थापित समिति की बैठक26बीएचयू-11-बैठक में उपस्थित लोग.उरीमारी. पोटंगा में नवयुवक रैयत विस्थापित समिति की बैठक शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को मनोज मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना से लोकल सेल चालू कराने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि दंगल सूची जल्दी बना कर इसका प्रकाशन किया जायेगा. इसके लिए तीनों पंचायत के प्रमुख लोगों को दंगल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी जायेगी. बैठक में कहा गया कि 10 मई को अगली बैठक होगी. इससे पूर्व दंगल सूची जमा करना है. कहा गया कि रोड सेल चालू होने से पोटंगा समेत गरसुल्ला, उरीमारी व पोटंगा पंचायत के बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा. प्रबंधन रोड सेल चालू करने की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें. बैठक में एसीएस के प्रखंड अध्यक्ष दसई मांझी, उप प्रमुख कार्तिक उरांव, गणेश गंझू, प्रभु मुंडा, तुलसी करमाली, रमेश गंझू, बंधु गंझू, संजुल बेसरा, विनोद सोरेन, उदय सोरेन, कार्तिक मुर्मू, वंशीलाल मुर्मू, बोधन मांझी, सोनू महतो, सुरेंद्र करमाली, जगेश्वर महतो, अनुज मुंडा, मन्नाराम, धनेश्वर महतो, गोविंद करमाली, लालू मुंडा, जगेश्वर मुंडा, बिरसा गंझू उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










