भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने की मांग

Updated:
विज्ञापन

24बीएचयू-5-धरना को संबोधित करते मिथिलेश सिंह.मासस ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना राष्ट्रपति के नाम से बीडीओ को मांग पत्र सौंपा.पतरातू. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 को अविलंब वापस लेने व अन्य मांगों के आलोक में मार्क्सवादी समन्वय समिति ने शुक्रवार को पतरातू प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना की अध्यक्षता धनेश्वर महतो ने की. […]

विज्ञापन

24बीएचयू-5-धरना को संबोधित करते मिथिलेश सिंह.मासस ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना राष्ट्रपति के नाम से बीडीओ को मांग पत्र सौंपा.पतरातू. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 को अविलंब वापस लेने व अन्य मांगों के आलोक में मार्क्सवादी समन्वय समिति ने शुक्रवार को पतरातू प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना की अध्यक्षता धनेश्वर महतो ने की. संचालन निरंजन कुमार पटेल ने किया. मुख्य वक्ता पार्टी के केंद्रीय सचिव मिथिलेश सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश में केंद्र सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों की मंजूरी को पूरी तरह से हटा दिया है. उन्होंने कहा कि अध्यादेश में अधिग्रहण के कारण पड़नेवाले सामाजिक असर के आकलन को हटा दिया गया है. इसके कारण खेतिहर मजदूर व जमीन के सहारे परोक्ष रूप से अपनी जीविका चलानेवाले लोग हाशिये पर चले गये हैं. पुनर्वास की कोई बात इसमें शामिल नहीं है. धरना के माध्यम से सभी लोगों को राशन कार्ड देने, प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन कस्तूरबा विद्यालय का कार्य शीघ्र पूरा करने, पीटीपीएस व तिलैयाटांड़ के बीच बलागढ़ में पुलिया का निर्माण करने, पीडीएस दुकानों में जरूरी सामान उपलब्ध कराने, पेंशन की राशि नियमित रूप से देने व न्यू बैरेक भुरकुंडा में पीसीसी पथ का निर्माण कराने आदि की मांग की गयी. धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया. धरना को अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, नरेश नायक, देवनारायण कोल, किशोर नायक व बृजनंदन पासवान ने भी संबोधित किया. धरना में सुरेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, अखिलेश कुमार, दीपक, रितेश कुमार, फिरोज, श्यामलाल, रत्नी देवी, सारो देवी, सुगिया देवी, गेंदिया देवी, रेणु देवी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola