पीटीपीएस हाई स्कूल के छात्रों ने ज्ञापन सौंपा
फोटो फाइल 23पीटीआर-ए में ज्ञापन सौंपते छात्रपतरातू. पीटीपीएस हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उप कार्मिक निदेशक सह विद्यालय के सचिव को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में विद्यालय में शिक्षकों की बहाली करने की मांग की गयी है. कहा गया है कि अभिभावकों की कमी के कारण वे निजी विद्यालयों में शिक्षा नहीं ले पाने में […]
फोटो फाइल 23पीटीआर-ए में ज्ञापन सौंपते छात्रपतरातू. पीटीपीएस हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उप कार्मिक निदेशक सह विद्यालय के सचिव को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में विद्यालय में शिक्षकों की बहाली करने की मांग की गयी है. कहा गया है कि अभिभावकों की कमी के कारण वे निजी विद्यालयों में शिक्षा नहीं ले पाने में असमर्थ हैं. पीटीपीएस हाई स्कूल में पढ़नेवाले ज्यादातर छात्र विस्थापित परिवार व झुग्गी झोपडि़यों से आते हैं. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी अभियान विद्यालय में आकर झूठे व भ्रामक साबित हो रहे हैं. कुछ दिनों पूर्व विद्यालय में शिक्षकों को अनुबंध पर रखने के लिए विज्ञापन निकाला गया था. सत्र 2015-16 के शुरू होने के बाद भी शिक्षकों की बहाली नहीं हो सकी है. ज्ञापन में एक सप्ताह के अंदर शिक्षक बहाली प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गयी है. ज्ञापन सौंपने वालों में कोमल प्रिया, अफसाना परवीन, आसिया परवीन, नेहा कुमारी, तरन्नुम प्रवीण, रोहित कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










