एक माह में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की होगी पदोन्नति : सरयू राय

Updated:
विज्ञापन

जल्द होगा खाद्य निदेशालय का गठन रामगढ़. राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने गुरुवार को रामगढ़ में पत्रकारों से कहा कि जल्द ही राज्य भर के मार्केटिंग ऑफिसर व कर्मचारी (जो पदोन्नति की अर्हता को पूरा करते हैं) को एक माह के भीतर पदोन्नति दे दी जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी […]

विज्ञापन

जल्द होगा खाद्य निदेशालय का गठन रामगढ़. राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने गुरुवार को रामगढ़ में पत्रकारों से कहा कि जल्द ही राज्य भर के मार्केटिंग ऑफिसर व कर्मचारी (जो पदोन्नति की अर्हता को पूरा करते हैं) को एक माह के भीतर पदोन्नति दे दी जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मंत्री सरयू राय ने कहा कि अर्हता रखनेवाले एजीएम को भी पदोन्नति दी जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में खाद्य निदेशालय नहीं है. इसका गठन शीघ्र किया जायेगा. निदेशालय गठन के बाद विभागीय अधिकारियों को ही निदेशक व अन्य पदों पर तत्काल प्रभार दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य भर में 200 अनाज गोदाम बनाने की योजना को धरातल पर उतारा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola