पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

Updated:
विज्ञापन

गोला : रामगढ़-बोकारो मार्ग के संधवय घाटी के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पेटरवार अस्पताल में किया जा रहा है. यह घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे की है. बताया जाता है कि हेसालोंग के लोग एक वाहन से […]

विज्ञापन

गोला : रामगढ़-बोकारो मार्ग के संधवय घाटी के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पेटरवार अस्पताल में किया जा रहा है. यह घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे की है. बताया जाता है कि हेसालोंग के लोग एक वाहन से जारीडीह से छेका कर वापस घर लौट रहे थे.

इस दौरान ट्रेलर के साथ टक्कर होने से वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सुगिया देवी (50 वर्ष) पति सुकर करमाली, रैलीगढ़ा के एमपीआइ निवासी चालक त्रिभुवन कुमार (28 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. उधर, पेटरवार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola