बीडीओ ने कराया बिरहोर बच्चों का नामांकन

Updated:
विज्ञापन

पतरातू : स्कूल चलें, चलायें अभियान के तहत बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने सोमवार को प्रखंड के डाड़ीडीह मध्य विद्यालय व टेरपा मध्य विद्यालय का दौरा किया. उन्होंने डाड़ीडीह स्कूल में चार बिरहोर व टेरपा स्कूल में दो बिरहोर बच्चों का नामांकन कराया. उन्होंने दोनों स्कूलों में मध्या भोजन का भी निरीक्षण किया. यहां बच्चों […]

विज्ञापन

पतरातू : स्कूल चलें, चलायें अभियान के तहत बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने सोमवार को प्रखंड के डाड़ीडीह मध्य विद्यालय व टेरपा मध्य विद्यालय का दौरा किया. उन्होंने डाड़ीडीह स्कूल में चार बिरहोर व टेरपा स्कूल में दो बिरहोर बच्चों का नामांकन कराया. उन्होंने दोनों स्कूलों में मध्या भोजन का भी निरीक्षण किया. यहां बच्चों द्वारा खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाये गये. बताया गया कि अंडा नहीं मिलता है. बीडीओ ने तत्काल स्कूल प्रबंधन को सप्ताह में तीन दिन अंडा देने का निर्देश दिया. अंडा नहीं देने के मामले पर फटकार लगायी. बीडीओ ने यहां मध्या भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता की भी जांच की. आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई व मध्या भोजन के मामले में कोई कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. सभी स्कूल प्रबंधन नियमों के अनुसार कार्य करें. इधर, शिक्षकों ने कहा कि फंड के अभाव में बच्चों को अंडा नहीं दिया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola