सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हंगामा

Updated:
विज्ञापन

पतरातू : स्कूलों में री-एडमिशन, वार्षिक शुल्क वसूली का पतरातू क्षेत्र के अभिभावकों ने विरोध किया है. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल पीटीपीएस द्वारा उक्त मदों में शुल्क वसूली के विरोध में बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे. स्कूल प्रबंधन से इस पर तत्काल रोक लगाने व वसूले जा चुके शुल्क को वापस करने की […]

विज्ञापन

पतरातू : स्कूलों में री-एडमिशन, वार्षिक शुल्क वसूली का पतरातू क्षेत्र के अभिभावकों ने विरोध किया है. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल पीटीपीएस द्वारा उक्त मदों में शुल्क वसूली के विरोध में बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे. स्कूल प्रबंधन से इस पर तत्काल रोक लगाने व वसूले जा चुके शुल्क को वापस करने की मांग की.

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में उक्त मदों में शुल्क की वसूली की जा रही है. इससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है. अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में आरटीइ के तहत 25 प्रतिशत बीपीएल वर्ग के बच्चों का नामांकन लेना है. यहां भी सारे नियम ताक पर रख दिये गये हैं. अभिभावकों ने कहा कि उपायुक्त ने स्कूलों में उक्त मद में वसूली पर रोक लगाने का आदेश दिया है, लेकिन स्कूलों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है. विरोध करने वालों में मो नसीम, कालीनाथ तुरी, जगन्नाथ उरांव, मुकुंद मुंडा, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, शिवचरण महतो, सुनील वर्णवाल, विजय कुमार, भागीरथ प्रसाद, अनुज सिन्हा, कोमल यादव, गणोश प्रसाद, रमेश बेदिया, महेश प्रसाद, उमेश यादव, रिंकू देवी, श्याम कुमार, कैलाश मुंडा, सुबोध करमाली समेत कई अभिभावक शामिल थे.

डीसी को आवेदन भेजा : विरोध के बाद अभिभावकों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी उपायुक्त को भेजा. इधर, स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों के साथ वार्ता की. वार्ता में प्राचार्य शिवकुमार चौधरी अभिभावकों को बताया कि उपायुक्त के आदेश के संदर्भ में सहोदया कांप्लेक्स रामगढ़ में जिले के सभी सीबीएसइ संबंद्ध स्कूलों के प्राचार्य की बैठक उर्मिला सिंह की अध्यक्षता में हुई थी. इसमें निर्णय हुआ था कि शुल्क से संबंधित वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करायेगा. उपायुक्त के निर्देश के अनुसार आगे काम किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola