धोखाधड़ी कर विवाह करने के आरोप में गिरफ्तार
मांडऱ : मांडर बस्ती की एक युवती से धोखाधड़ी कर विवाह करने के आरोप में भुरकुंडा के सयाल निवासी सीसीएलकर्मी कामेश्वर भोक्ता उर्फ राजेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी कामेश्वर भोक्ता ने एक महिला के माध्यम से पांच साल पहले मांडर […]
मांडऱ : मांडर बस्ती की एक युवती से धोखाधड़ी कर विवाह करने के आरोप में भुरकुंडा के सयाल निवासी सीसीएलकर्मी कामेश्वर भोक्ता उर्फ राजेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी कामेश्वर भोक्ता ने एक महिला के माध्यम से पांच साल पहले मांडर बस्ती की एक युवती से जाति व नाम बदल कर राजेश लोहरा बन कर शादी की थी़ शादी के बाद वह युवती को कुछ दिनों तक रांची में किराये के मकान में रखा था और एक पुत्र होने के बाद उसे मायके में छोड़ कर गायब हो गया था़ बताया जा रहा है कि पति की तलाश कर हार चुकी युवती ने कुछ दिन पहले मांडर थाना प्रभारी के पास मदद की गुहार लगायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










