अवैध करोबार को हर हाल में रोका जायेगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : जिले भर में हो रहे अवैध खनन व अवैध कारोबार को रोकने के लिए शनिवार को प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को समाहरणालय के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों को प्रशिक्षण रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी डॉ एम तमिल वाणन के अलावा सीसीएल व अन्य विभागों के अधिकारियों ने दिया. प्रशिक्षण के […]
विज्ञापन
रामगढ़ : जिले भर में हो रहे अवैध खनन व अवैध कारोबार को रोकने के लिए शनिवार को प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को समाहरणालय के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों को प्रशिक्षण रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी डॉ एम तमिल वाणन के अलावा सीसीएल व अन्य विभागों के अधिकारियों ने दिया.
प्रशिक्षण के बाद डीसी व एसपी ने पत्रकारों को बताया कि जिले में अवैध कारोबार नहीं होने दिया जायेगा. अवैध कारोबारियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कागजात की जांच के साथ-साथ राज्य व राज्य से बाहर भेजे जाने वाले कोयले में कितने प्रकार के कागजात के साथ-साथ सही कागजात में लगे रहनेवाले होलोग्राम की भी जानकारी दी गयी.
अवैध फैक्टरियों को बंद करें : डीसी ने कहा कि कोयला खनन के लिए जिन कंपनियों को लीज मिला है, उनके क्षेत्र में अवैध ईंट भा व फैक्टरियां चल रही हैं, तो कंपनियां उन्हें बंद करायें. डीसी ने कंपनियों को एक माह का समय दिया है. कोलियरियों से निकलनेवाले वाहनों में माइनिंग चालान होना चाहिए. मोबाइल पर भी मैसेज अवश्य होना चाहिए. नहीं होने पर कोयले को अवैध माना जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










