अहम खुलासे की संभावना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुजू/चैनपुर : सीसीएल कुजू क्षेत्र के चैनपुर साइडिंग के वजन घर में शनिवार को दूसरे दिन भी सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की. सूत्र बताते हैं कि जांच से कई अहम खुलासे हो सकते हैं. हालांकि टीम ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी. सीबीआइ की टीम वजन घर पहुंच कर वजन से संबंधित […]
विज्ञापन
कुजू/चैनपुर : सीसीएल कुजू क्षेत्र के चैनपुर साइडिंग के वजन घर में शनिवार को दूसरे दिन भी सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की. सूत्र बताते हैं कि जांच से कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
हालांकि टीम ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी. सीबीआइ की टीम वजन घर पहुंच कर वजन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की. वजन के लिए रखे गये बटखरे को निकाल कर जांच की. रेलवे रैक वजन करने के प्रोसेस की भी जांच हुई.
जांच के दौरान वजन घर में किसी भी सीसीएल के अधिकारियों को अंदर जाने नहीं दिया गया. सिर्फ वजन घर के इंचार्ज कार्तिक राम को वजन घर के अंदर रखा गया था. वजन करने वाले कंप्यूटर की भी जांच की गयी. टीम ने वजन से संबंधित डाटा को खंगाला. टीम ने वजन घर में कार्यरत सीसीएलकर्मियों की उपस्थिति पंजी की छाया प्रति अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










