लंबित प्रमोशन पर शीघ्र होगी पहल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट के ऑफिसर्स क्लब में इंडियन नेशनल माइंस ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टॉफ एसोसिएशन (इनमोसा) ने कई समस्याओं को लेकर द्विपक्षीय वार्ता की. हवार्ता में इनमोसा के सचिव ललन सिंह ने क्वार्टर रिपेयरिंग समेत लंबित प्रमोशन समेत कई मांगों को रखा. जिसमें सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक आइसी मेहता ने इनमोसा के सदस्यों को […]
विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट के ऑफिसर्स क्लब में इंडियन नेशनल माइंस ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टॉफ एसोसिएशन (इनमोसा) ने कई समस्याओं को लेकर द्विपक्षीय वार्ता की.
हवार्ता में इनमोसा के सचिव ललन सिंह ने क्वार्टर रिपेयरिंग समेत लंबित प्रमोशन समेत कई मांगों को रखा. जिसमें सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक आइसी मेहता ने इनमोसा के सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि लंबित प्रमोशन पर शीघ्र पहल की जायेगी. श्री मेहता ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में सीसीएल रजरप्पा को 15 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है. उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी को सहयोग करना होगा. इस पर इनमोसा के सचिव ने कहा कि सीसीएल रजरप्पा को जो लक्ष्य मिला है. उसे हर हाल में पूरा किया जायेगा. इसके लिए हमलोग मेहनत करेंगे.
मौके पर पीओ संजय कुमार, वरीय कार्मिक पदाधिकारी एएलएन शर्मा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी पी मधुप, गौतम नाथ, दिनेश कुमार, पीके पात्र, उमेश महतो, राकेश कुमार, विष्णुदेव महतो, कुंजल साव, सोहन लाल, संजय कुमार, विशाल कुमार, हरि प्रसाद, दीपक साकरे, एसपी प्रसाद सहित कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










