भ्रष्टाचार के खिलाफ जदयू करेगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

सर्टिफिकेट का वितरण किया गया भुरकुंडा : जनता दल (यू) के प्रदेश सचिव जगमीत सिंह ने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों के बीच एनुअल सर्टिफिकेट का वितरण किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि सरकार जो गरीब लोगों के लिए घोषणाएं करती हैं, उसे पूरी तरह […]

विज्ञापन
सर्टिफिकेट का वितरण किया गया
भुरकुंडा : जनता दल (यू) के प्रदेश सचिव जगमीत सिंह ने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों के बीच एनुअल सर्टिफिकेट का वितरण किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि सरकार जो गरीब लोगों के लिए घोषणाएं करती हैं, उसे पूरी तरह पारदर्शी ढंग से लागू भी करने की जरूरत है.
कहा कि कई योजनाओं में बंदरबांट का आलम है. भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी व दलालों के खिलाफ हमारी पार्टी आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला में जिन बीपीएल धारियों को इंदिरा आवास का लाभ मिलना चाहिए, यह लाभ ऐसे लोगों को न देकर किसी और को दे दिया जा रहा है. पार्टी द्वारा जिले के सभी प्रखंड में जल्द ही ऐसे वंचित लोगों को चिति करइंदिरा आवास का लाभ दिलाने का काम किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि सुंदर नगर पंचायत की मुखिया शांति देवी से मुलाकात कर क्षेत्र में शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. इससे पूर्व इसी पंचायत के कई लोगों को मैंने वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन दिलाने का काम किया है. मौके पर नागो देवी, सुमित्र देवी, पूनम देवी, वीणा देवी, कौलेश्वरी देवी, तुलेश्वरी देवी, चंद्रदेव प्रसाद, अमन प्रसाद, जितेंद्र कुमार, गीता देवी, जितेंद्र सोनी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola