पांच सेविका-सहायिका बरखास्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : उपायुक्त के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया. टीम द्वारा दिये गये रिपोर्ट के आलोक में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों की पांच सेविका व सहायिकाओं को बरखास्त कर दिया गया है. जांच टीम द्वारा रिपोर्ट दिये जाने पर बरकाकाना के पीरी बस्ती के मुसलिम […]
विज्ञापन
रामगढ़ : उपायुक्त के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया. टीम द्वारा दिये गये रिपोर्ट के आलोक में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों की पांच सेविका व सहायिकाओं को बरखास्त कर दिया गया है.
जांच टीम द्वारा रिपोर्ट दिये जाने पर बरकाकाना के पीरी बस्ती के मुसलिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र, पोचरा के आंबेडकर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व पोचरा के ही गृह मुहल्ला के आंगनबाड़ी केंद्र में जब टीम पहुंची तो केंद्र में सेविका-सहायिका अनुपस्थित थीं. बाद में इनसे अनुपस्थित रहने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया. संतोष जनक जवाब नहीं देने पर मुसलिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका शबीहा खातून, पोचरा आंबेडकर नगर केंद्र की सेविका निर्मला देवी व सहायिका सुनीता देवी तथा गृह मुहल्ला केंद्र की सेविका गुड़िया देव व सहायिका ममता देवी को कर्तव्य हीनता के आरोप मे बरखास्त कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










