एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत माह के अंत तक

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : जिला सिविल सजर्न कार्यालय में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएमओ डॉ केएन प्रसाद ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि मास ड्रग एडमिडिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम अप्रैल माह के अंत तक चलेगा. इसमें दो वर्ष से ऊपर के सभी महिला, पुरुष व बच्चों को फाइलेरियारोधी खुराक […]

विज्ञापन
रामगढ़ : जिला सिविल सजर्न कार्यालय में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएमओ डॉ केएन प्रसाद ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि मास ड्रग एडमिडिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम अप्रैल माह के अंत तक चलेगा.
इसमें दो वर्ष से ऊपर के सभी महिला, पुरुष व बच्चों को फाइलेरियारोधी खुराक व कीटनाशक दवा का वितरण किया जायेगा. पूरे जिला के लिए नौ लाख चार हजार लोगों को इसकी खुराक दी जायेगी. यह सिंगल डोज है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 फाइलेरिया (हाथी पांव) का उन्मूलन वर्ष है.
इस कार्यक्रम को लेकर माइक्रो प्लान बनाया गया है. उन्होंने कहा कि दवा का वितरण सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से किया जायेगा. दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को इसकी खुराक नहीं देनी है. मौके पर प्रभारी डीएस डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ प्रदीप सिंह, गोला प्रभारी डॉ प्रेम राम आदि मौजूद थे.
बिजली कनेक्शन काटे गये : पतरातू. पतरातू रेलवे कॉलोनी के टाइप वन, टाइप टू व टाइप थ्री आवासों के अवैध बिजली कनेक्शन काटे गये. वरीय अनुभाग अभियंता (विद्युत) गौरी शंकर सोय के नेतृत्व में अभियान चलाकर लगभग 150 आवासों से अवैध बिजली के कनेक्शन काटे गये. मीटर व तार भी जब्त किये गये. अभियान में सोपेश्वर प्रसाद, धनेश्वर महतो, दिलेश्वर सिंह, मनोज कुमार चौधरी, बबलू कुमार, धनेश्वर कुमार गोप, राज नारायण राय, विकास, मोतीलाल चौधरी, बाल गोविंद साव, सुरेंद्र यादव, जगदीश महतो, रामेश्वर राम, टूथु रंजन आदि शामिल थे.
कराटे के सफल बच्चे सम्मानित: घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार को कराटे ग्रेडेशन शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि शोतोकान कराटे डू फेडरेशन जीन शी काई ऑफ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक ऑल इंडिया चीफ सेंसी मानस सिन्हा व विशिष्ट अतिथि झारखंड चीफ सेंसी नरेंद्र सिन्हा उपस्थित थे. सफल बच्चों को सम्मानित किया गया. मौके पर सेंसी संजय रजवार, उमेश राजवंश, कपूर करमाली, शिवा लोहार, दीपक दास, संजय, शीतल लकड़ा, रीता कुमारी आदि उपस्थित थे .
किसानों की जमीन हड़पना चाहता है प्लांट : रामगढ़.रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि इनलैंड पावर लिमिटेड किसानों की जमीन हड़पना चाहता है. प्लांट पुलिस प्रशासन से मिल कर किसानों व विस्थापितों को दबाना चाह रहा है. श्री बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में किसानों को नुकसान पहुंचा रही है. उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को सोनिया जी व राहुल जी के नेतृत्व में नयी दिल्ली में प्रदर्शन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola