आंदोलन का निर्णय लिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भुरकुंडा : न्यू बैरेक निवासी राजेश भुइयां के पुत्र अमन कुमार (12) का शव भुरकुंडा की तीन नंबर पोखरिया से अब तक बरामद नहीं किया गया है. अमन रविवार की दोपहर पोखरिया में डूब गया था. गुरुवार को अमन के परिजन भुरकुंडा पुलिस से मिले और शव की खोजबीन के लिए बाहर से गोताखोर मंगाने […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : न्यू बैरेक निवासी राजेश भुइयां के पुत्र अमन कुमार (12) का शव भुरकुंडा की तीन नंबर पोखरिया से अब तक बरामद नहीं किया गया है. अमन रविवार की दोपहर पोखरिया में डूब गया था. गुरुवार को अमन के परिजन भुरकुंडा पुलिस से मिले और शव की खोजबीन के लिए बाहर से गोताखोर मंगाने की मांग की.
थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की ने परिजनों को आश्वासन दिया कि एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देकर गोताखोर बुलाने की मांग की जायेगी. परिजनों के साथ थाना प्रभारी पोखरिया भी गये. यहां स्थानीय तैराकों की मदद से करीब तीन घंटे तक शव की तलाशी का काम कराया, लेकिन शव बरामद नहीं हो पाया.
परिजनों के साथ थाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि चौबीस घंटे के भीतर गोताखोरों को नहीं बुलाया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. सीसीएल का ट्रांसपोर्टिग कार्य भी ठप किया जायेगा. मौके पर दर्शन गंझू, आजाद गंझू, राजकिशोर पांडेय, मुकेश कुमार, रितेश कुमार, धनजीत, हरिशंकर चौधरी, बागेश करमाली, मनोज ऋषि आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










