दावा प्रस्तुत करने के लिए परिषद में लगी भीड़

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : छावनी परिषद चुनाव को लेकर मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज नहीं था, वैसे लोगों को नाम दर्ज कराने के लिए चार अप्रैल तक आवेदन देने का मौका दिया गया था. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर दिये गये आवेदन की जांच बुधवार को परिषद अध्यक्ष द्वारा नामित सैन्य अधिकारियों व […]

विज्ञापन
रामगढ़ : छावनी परिषद चुनाव को लेकर मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज नहीं था, वैसे लोगों को नाम दर्ज कराने के लिए चार अप्रैल तक आवेदन देने का मौका दिया गया था.
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर दिये गये आवेदन की जांच बुधवार को परिषद अध्यक्ष द्वारा नामित सैन्य अधिकारियों व जेसीओज ने की. लेफ्टिनेंट कर्नल एके मिश्र के नेतृत्व में छावनी परिषद अध्यक्ष द्वारा नामित सैन्य अधिकारी जांच कार्य में लगे थे. उन्हें छावनी परिषद के कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया. आवेदनों की जांच के लिए आठ अप्रैल तक की तिथि निर्धारित की गयी थी.
आठ वार्ड मिला कर 2305 लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था. जांच के लिए आवेदक को स्वयं उपस्थित होकर अपने दावे के समर्थन में आवासीय प्रमाण पत्र दिखाने थे. आठों वार्ड के लिए अलग-अलग सैन्य अधिकारियों ने लोगों के कागजात की जांच की. लोगों की भीड़ को देखते हुए छावनी परिषद में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी. सेना के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे. मौके पर छावनी परिषद के सीइओ वीके भाटिया भी सक्रिय रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola