परिजनों ने गोताखोरों को बुलाने की मांग की
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोताखोर नहीं बुलाये गये, तो करेंगे आंदोलन. भुरकुंडा : रविवार की दोपहर भुरकुंडा कोलियरी की बंद तीन नंबर पोखरिया में डूबे अमन कुमार (12) का शव बुधवार को चौथे दिन भी पोखरिया से बरामद नहीं किया जा सका. हालांकि स्थानीय तैराकों ने शव बरामदगी की काफी कोशिशें की. इधर, बुधवार की शाम अमन के पिता […]
विज्ञापन
गोताखोर नहीं बुलाये गये, तो करेंगे आंदोलन.
भुरकुंडा : रविवार की दोपहर भुरकुंडा कोलियरी की बंद तीन नंबर पोखरिया में डूबे अमन कुमार (12) का शव बुधवार को चौथे दिन भी पोखरिया से बरामद नहीं किया जा सका. हालांकि स्थानीय तैराकों ने शव बरामदगी की काफी कोशिशें की.
इधर, बुधवार की शाम अमन के पिता राजेश भुइयां, मां सविता देवी ने अपने न्यू बैरेक भुरकुंडा स्थित घर पर मीडिया से बात की. कहा कि उनके पुत्र के शव की खोजबीन के लिए बार-बार प्रशासन से बाहर से गोताखोरों को बुलाने की मांग की जा रही है. फिर भी गोताखोर नहीं बुलाये जा रहे हैं. पुलिस शव बरामदगी में रुचि नहीं ले जा रही है.
संपर्क करने पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है. परिजनों ने कहा कि वे सभी स्थानीय लोगों के साथ गुरुवार को भुरकुंडा पुलिस से फिर संपर्क करेंगे. यदि बाहर से गोताखोर बुला कर शव की खोजबीन का काम नहीं किया गया, तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जायेगा. इधर, स्थानीय लोगों ने कहा कि गोताखोरों को नहीं बुलाये जाने पर थाने का घेराव व सीसीएल भुरकुंडा कोलियरी में ट्रांसपोर्टिग कार्य को ठप किया जायेगा.
स्थानीय लोगों ने विधायक समेत अन्य लोगों को भी मामले की सूचना दी है. इन लोगों द्वारा भी कोई पहल नहीं की जा रही है. घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है. अमन के दादा धनेश्वर मुंडा, भाई शिवराज, बहन मनीषा कुमारी, चाचा रोशन भुइयां, अशोक भुइयां, लखन राम सभी गम में डूबे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










