इवीएम के लिए निर्वाचन आयुक्त को पत्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : देश की 62 छावनी परिषदों में 57 छावनी परिषद के चुनाव संपन्न हो गये हैं. 57 छावनी परिषदों में पहली बार इवीएम के माध्यम से चुनाव कराया गया था. देश की बाकी पांच छावनी परिषदों में 17 मई को चुनाव होना है. इन पांच छावनी परिषदों में रामगढ़ छावनी परिषद भी शामिल हैं. […]
विज्ञापन
रामगढ़ : देश की 62 छावनी परिषदों में 57 छावनी परिषद के चुनाव संपन्न हो गये हैं. 57 छावनी परिषदों में पहली बार इवीएम के माध्यम से चुनाव कराया गया था. देश की बाकी पांच छावनी परिषदों में 17 मई को चुनाव होना है. इन पांच छावनी परिषदों में रामगढ़ छावनी परिषद भी शामिल हैं.
यहां 17 मई को मतदान होगा. इवीएम से चुनाव कराने के लिए छावनी परिषद, रामगढ़ की ओर से भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त व झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सोमवार को पत्र प्रेषित कर छावनी परिषद चुनाव के लिए इवीएम देने की मांग की गयी है. इसके लिए छावनी परिषद के अधिकारियों द्वारा निजी तौर पर शीघ्र ही राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की जायेगी.
दुर्घटना में महिला घायल: मगनपुर. रामगढ़-बोकारो मार्ग के चक्रवाली दुर्गा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में मालो देवी घायल हो गयी. बताया जाता है कि खाखरा निवासी मालो देवी सड़क पार कर रही थी. इस दौरान बोलेरो की चपेट में आने से वह घायल हो गयी. उसका इलाज गोला में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










