एडवांस एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल में हवन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : बाजार समिति के पीछे स्थित एडवांश एडुकेशन वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुजीत कुमार झा द्वारा हवन कराया गया. हवन में विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार व उनकी पत्नी प्रमिला देवी ने भी भाग लिया. हवन कर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य […]
विज्ञापन
रामगढ़ : बाजार समिति के पीछे स्थित एडवांश एडुकेशन वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुजीत कुमार झा द्वारा हवन कराया गया.
हवन में विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार व उनकी पत्नी प्रमिला देवी ने भी भाग लिया. हवन कर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य व विद्यालय के विकास की कामना की गयी. मौके पर प्राचार्य कैलाश कुमार ने बताया कि यज्ञ-हवन आदि से वातावरण शुद्ध होता है. हवन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया.
मौके पर विद्यालय के नये सत्र के कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम में दिलीप कुमार महतो, जितेंद्र कुमार महतो, सदानंद सिंह, प्रत्यक्ष कुमार झा, पóोश्वरी देवी, रीतू कुमार एक्का, अनिता देवी, कमलेश देवी, राजकिशोर, संतोष प्रसाद, संजीव कुमार, देवलाल महतो, सचिन कुमार महतो, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, तुलसी महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










