रामगढ़ : मनरेगा कुआं धंसा, मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

बलसगरा (रामगढ़) : डाड़ी प्रखंड स्थित हुवाग पंचायत के पटरंगी गांव में मनरेगा कुआं के धंसने से बुधवार को बलसगरा बढ़ी टोला निवासी मजदूर कौशल महतो (46) की मौत हो गयी. हुवाग निवासी अयूब मियां द्वारा कुआं का निर्माण किया जा रहा है. खुदाई के बाद ईंट जोड़ाई का कार्य चल रहा था. अचानक कुएं […]

विज्ञापन

बलसगरा (रामगढ़) : डाड़ी प्रखंड स्थित हुवाग पंचायत के पटरंगी गांव में मनरेगा कुआं के धंसने से बुधवार को बलसगरा बढ़ी टोला निवासी मजदूर कौशल महतो (46) की मौत हो गयी. हुवाग निवासी अयूब मियां द्वारा कुआं का निर्माण किया जा रहा है.

खुदाई के बाद ईंट जोड़ाई का कार्य चल रहा था. अचानक कुएं के ऊपरी हिस्से की मिट्टी मजदूर कौशल पर गिर गयी. ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े थे. गुरुवार को सहमति बनने पर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया. सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को इंदिरा आवास, विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व मनरेगा के तहत बीमा राशि 75 हजार रुपये देने पर सहमति बनी. बीडीओ ने तत्काल 25 हजार दिये. वहीं लाभुक द्वारा तुरंत 75 हजार रुपये नकद देने की सहमति के बाद मामला शांत हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola