डीएसपी ने की जांच-पड़ताल
चितरपुर.रजरप्पा थाना क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी में संजय स्वर्णकार की पत्नी राधिका देवी की मौत पिछले दिन फांसी लगाने से हो गयी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. घटना को लेकर राधिका के भाई जमशेदपुर निवासी राजेश स्वर्णकार ने राधिका के पति सहित परिवारवालों पर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप […]
चितरपुर.रजरप्पा थाना क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी में संजय स्वर्णकार की पत्नी राधिका देवी की मौत पिछले दिन फांसी लगाने से हो गयी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. घटना को लेकर राधिका के भाई जमशेदपुर निवासी राजेश स्वर्णकार ने राधिका के पति सहित परिवारवालों पर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लोग हमेशा राधिका को प्रताडि़त किया करते थे. इस मामले को लेकर रामगढ़ डीएसपी दीपक कुमार एवं प्रशिक्षु डीएसपी अनिल कुमार वर्मा रजरप्पा थाना पहुंच कर घटना की जानकारी ली. अधिकारियों ने जांच -पड़ताल की. किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










