राजू चतुर्वेदी गुट ने चलाया सघन जनसपंर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

11आर-जे-चुनाव प्रचार अभियान में शामिल राजू चतुर्वेदी गुट के उम्मीदवार व समर्थक.रामगढ़. जैसे-जैसे चेंबर चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है. प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है. दोनों गुटों की ओर से जनसंपर्क अभियान में तेजी आयी है. बुधवार को राजू चतुर्वेदी गुट ने शहर के चट्टी बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में सघन […]

विज्ञापन

11आर-जे-चुनाव प्रचार अभियान में शामिल राजू चतुर्वेदी गुट के उम्मीदवार व समर्थक.रामगढ़. जैसे-जैसे चेंबर चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है. प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है. दोनों गुटों की ओर से जनसंपर्क अभियान में तेजी आयी है. बुधवार को राजू चतुर्वेदी गुट ने शहर के चट्टी बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. पूर्व चेंबर अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह समेत कई व्यवसायी राजू चतुर्वेदी गुट के प्रचार में शामिल हुए. इस क्रम में प्रत्याशियों ने कहा कि चेंबर सदस्यों का आशीर्वाद मिला, तो वे सदैव चेंबर व व्यवसायियों के हित में कार्य करेंगे. साथ ही व्यवसायियों के सुख-दुख में साथ रहने की बात कही. प्रचार अभियान में राजू चतुर्वेदी, अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब, विष्णु पोद्दार, सज्जन पारीक, विनय कुमार सिंह, गोपाल शर्मा, इंदु भूषण शर्मा उर्फ राम बाबू, विमल बुधिया, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, किशोर जाजू, राजेंद्र साह, संजीव चड्ढा, वीरू माणेक, विनय कुमार अग्रवाल, अमरेश गणक समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola