देश व राज्य का भविष्य स्वर्णिम बनेगा : धर्मेंद्र
10बीएचयू-6-लगाया गया सदस्यता शिविर.भाजपा युवा मोरचा ने चलाया सदस्यता अभियान.पतरातू. भारतीय जनता युवा मोरचा ने मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया. पतरातू ब्लॉक मोड़ के समीप सदस्यता शिविर में युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बताया गया कि यह अभियान लगातार 10 दिनों […]
10बीएचयू-6-लगाया गया सदस्यता शिविर.भाजपा युवा मोरचा ने चलाया सदस्यता अभियान.पतरातू. भारतीय जनता युवा मोरचा ने मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया. पतरातू ब्लॉक मोड़ के समीप सदस्यता शिविर में युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बताया गया कि यह अभियान लगातार 10 दिनों तक चलेगा. रामगढ़ जिले में लगभग 50 हजार नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश व राज्य को विकास की पटरी पर ले जाने में जुटी है. आनेवाला भविष्य देश व राज्य के लिए स्वर्णिम साबित होगा. इस अवसर पर उपाध्यक्ष डब्ल्यू पांडेय, जिला सदस्यता प्रभारी योगेश दांगी, राम प्रवेश पांडेय, सत्यम पांडेय, राहुल कुमार, बनवारी कुमार सिंह, सलील मोहन सिन्हा, टुनटुन कुमार सिंह, डीएस मुंडा, मनीष दुबे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










