चेंबर व व्यवसायी हित में रहेंगे साथ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी (सत्र 2015-17) के चुनाव को लेकर दोनों गुट के उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में लगे हैं. राजू चतुर्वेदी गुट के उम्मीदवारों ने रविवार को राजू चतुर्वेदी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद अग्रवाल व प्रदीप कुमार सिंह भी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी (सत्र 2015-17) के चुनाव को लेकर दोनों गुट के उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में लगे हैं. राजू चतुर्वेदी गुट के उम्मीदवारों ने रविवार को राजू चतुर्वेदी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद अग्रवाल व प्रदीप कुमार सिंह भी शामिल थे.
प्रचार अभियान रविवार को नयीसराय क्षेत्र से प्रारंभ किया गया. इस दौरान नयीसराय व सर सैयद कॉलोनी स्थित चेंबर सदस्यों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. राजू चतुर्वेदी व उनके उम्मीदवारों ने कहा कि वे चेंबर व व्यवसायी हित में सदा तत्पर रहेंगे. जनसंपर्क अभियान में राजू चतुर्वेदी के साथ अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब, सज्जन पारीक, विष्णु पोद्दार, संजीव चड्ढा, अमरेश गणक, विनय कुमार अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार सिंह, वीरू माणोक, विमल बुधिया, गोपाल शर्मा, इंदू भूषण शर्मा उर्फ राम बाबू, किशोर जाजू, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










