लीड) पूजा टीएमटी फैक्टरी में लूटपाट , आठ धराये

Updated:
विज्ञापन

नाइट गार्ड को बंधक बना कर सामान लूट लियेत्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने पकड़े अपराधियों ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे कियेपूर्व में भी डीवीसी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था फोटो फाइल : 8 चितरपुर जी बरामद किया गया चोरी का सामग्री गोला. गोला थाना क्षेत्र के हेमतपुर के समीप बंद पड़ी […]

विज्ञापन

नाइट गार्ड को बंधक बना कर सामान लूट लियेत्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने पकड़े अपराधियों ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे कियेपूर्व में भी डीवीसी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था फोटो फाइल : 8 चितरपुर जी बरामद किया गया चोरी का सामग्री गोला. गोला थाना क्षेत्र के हेमतपुर के समीप बंद पड़ी पूजा टीएमटी फैक्टरी में शनिवार की रात लगभग 12 बजे अपराधियों ने लूटपाट की. इस दौरान नाइट गार्ड शेखर कुमार को अपराधियों ने बंधक बना लिया. अपराधी लगभग लाखों रुपये की केबुल, तांबा, क्वायल, एंगल आदि सामग्री लूट कर कुसूमडीह जंगल की ओर भाग गये. इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर कुसूमडीह जंगल से अपराधियों को धर दबोचा और चोरी गये सामान को भी पकड़ने में सफलता अर्जित की. आबिद अंसारी, संजय करमाली, बढ़न महतो, मो सेराज, बुलेट महतो, मो सहगल अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी व मेनाज अंसारी चोरी के सामान के साथ पकड़े गये. उधर, गिरफ्तार अपराधियों से एसडीपीओ अशोक कुमार ने पूछताछ की. अपराधियों ने पुलिस के समक्ष कहा कि इससे पूर्व भी उनलोगों ने डीवीसी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. नाइट गार्ड शेखर कुमार ने मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola