अधिकार के लिए होगा आंदोलन
आरा विस्थापित संघर्ष मोरचा की बैठक फोटो फाइल संख्या 8 कुजू एफ: बैठक में उपस्थित लोग कुजू.आरा विस्थापित संघर्ष मोरचा की बैठक रविवार को पंचायत भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता संतोष कुमार महतो ने की. संचालन मंसूर अली ने किया. बैठक में मोरचा के लोगों ने अपने हक व अधिकार को लेकर आंदोलन करने का […]
आरा विस्थापित संघर्ष मोरचा की बैठक फोटो फाइल संख्या 8 कुजू एफ: बैठक में उपस्थित लोग कुजू.आरा विस्थापित संघर्ष मोरचा की बैठक रविवार को पंचायत भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता संतोष कुमार महतो ने की. संचालन मंसूर अली ने किया. बैठक में मोरचा के लोगों ने अपने हक व अधिकार को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया. लोगों ने उपायुक्त के निर्देशानुसार मौजा आरा के साथ सीसीएल प्रबंधन रैयतों के हक अधिकार, नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास व वैकल्पिक रोजगार मुहैया कराने व भूमि माफियाओं द्वारा रैयतों की भूमि फरजी तरीके से सत्यापन कराये जाने के मामले को जल्द खारिज करने की मांग की है. बैठक में मोरचा के 41 लोगों ने सदस्यता ली. मौके पर सुरेश महतो, जयनंदन महतो, वीरू महतो, जोधन महतो, सुरेश महतो, चितरंजन महतो, विनोद महतो, मो साबीर, अशोक महतो, चेतलाल महतो, लालदेव मांझी, करमा मांझी, बहाराम मांझी, धनीराम मांझी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










