निराशाजनक है एसपी कार्यालय की स्थिति

Updated:
विज्ञापन

आइजी व डीआइजी ने समस्याओं की ली जानकारी रामगढ़ एसपी से मुलाकात कीफोटो फाइल 3आर-एफ-एसपी कार्यालय में आइजी, डीआइजी व एसपी.रामगढ़. बोकारो प्रक्षेत्र की क्षेत्रीय आइजी तदाशा मिश्रा व उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग के डीआइजी उपेंद्र कुमार सिंह ने रामगढ़ एसपी कार्यालय का दौरा किया. आइजी तदाशा मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि नये एसपी कार्यालय […]

विज्ञापन

आइजी व डीआइजी ने समस्याओं की ली जानकारी रामगढ़ एसपी से मुलाकात कीफोटो फाइल 3आर-एफ-एसपी कार्यालय में आइजी, डीआइजी व एसपी.रामगढ़. बोकारो प्रक्षेत्र की क्षेत्रीय आइजी तदाशा मिश्रा व उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग के डीआइजी उपेंद्र कुमार सिंह ने रामगढ़ एसपी कार्यालय का दौरा किया. आइजी तदाशा मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि नये एसपी कार्यालय की स्थिति निराशाजनक है. जिला में नये डीसी आये हैं. उम्मीद है कि वे इस महत्वपूर्ण इकाई को दुरुस्त करेंगे. उन्होंने कहा कि एसपी डॉ एम तमिल वाणन मेहनती हैं. वे समस्याओं का बेहतर समाधान कर सकते हैं. उनलोगों ने एसपी डॉ एम तमिल वाणन से जिला में अपराध व अन्य समस्याओं की जानकारी ली. एसडीपीओ अशोक कुमार, डीएसपी मंजरूल होदा, प्रशिक्षु डीएसपी अरविंद कुमार व इंस्पेक्टर से भी कई जानकारी ली. इससे पूर्व एसपी कार्यालय आने पर आइजी व डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola