निबंध प्रतियोगिता में नंदनी ने बाजी मारी
फोटो 3गिद्दी4-नंदनी कुमारी गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी की स्कूली छात्रा नंदनी कुमारी को निबंध प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर प्रथम व जिला स्तर पर सांत्वना पुरस्कार मिला है. सरकारी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बाल समागम कार्यक्रम के तहत इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. नंदनी कुमारी राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय गिद्दी में सातवीं कक्षा की छात्र […]
फोटो 3गिद्दी4-नंदनी कुमारी गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी की स्कूली छात्रा नंदनी कुमारी को निबंध प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर प्रथम व जिला स्तर पर सांत्वना पुरस्कार मिला है. सरकारी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बाल समागम कार्यक्रम के तहत इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. नंदनी कुमारी राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय गिद्दी में सातवीं कक्षा की छात्र है. निबंध प्रतियोगिता में नंदनी कुमारी ने संकुल व प्रखंड स्तर पर अव्वल रही है. इसके आधार पर उसे जिला स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भेजा गया था. वहां उसे सांत्वना पुरस्कार मिला. नंदनी कुमारी की मां सीमा देवी ने बताया कि नंदनी पढ़ने में अच्छी है और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करती है. इस सफलता पर आरसीसी के अशोक लाल, बैजनाथ कोयरी, सोलेन मोदी आदि ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










