62 मोतियाबिंद मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़. सीसीएल केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय में सीएसआर के तहत नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. दो दिवसीय शिविर में 62 चिह्नत मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया. शिविर के आयोजन में उप-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि 152 मरीजों का निबंधन किया गया था. इसमें कई […]

विज्ञापन

रामगढ़. सीसीएल केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय में सीएसआर के तहत नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. दो दिवसीय शिविर में 62 चिह्नत मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया. शिविर के आयोजन में उप-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि 152 मरीजों का निबंधन किया गया था. इसमें कई प्रकार की जांच के बाद 62 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया. पहले दिन 46 मरीजों का ऑपरेशन किया गया. बुधवार को 26 मरीजों का ऑपरेशन किया गया. शिविर के आयोजन में वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ भरत सिंह, डॉ एन पंडित, डॉ रजनी कुजूर, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ सुधीर आर्या, डॉ रंजन कुमार, नीलिमा, रीता तिवारी, निशा कुमारी, खुर्शीद अंसारी, सहदेव राम आदि ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola