लीड के साथ) टीएसपीसी ने की दहशत फैलाने की कोशिश
श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में भी की गोलीबारीकुजू.कुजू ओपी क्षेत्र की विभिन्न फैक्टरियों में एक माह से टीएसपीसी सहित अन्य संगठनों द्वारा पोस्टर चिपका कर, गोली फायरिंग करने और मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है. मंगलवार की रात नयामोड़ के समीप श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में भी […]
श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में भी की गोलीबारीकुजू.कुजू ओपी क्षेत्र की विभिन्न फैक्टरियों में एक माह से टीएसपीसी सहित अन्य संगठनों द्वारा पोस्टर चिपका कर, गोली फायरिंग करने और मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है. मंगलवार की रात नयामोड़ के समीप श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. इससे फैक्टरी प्रबंधन व कर्मचारी दहशत में हंै. मंगलवार की रात टीएसपीसी संगठन के लोगों ने फैक्टरी के मुख्य द्वार पर पोस्टर चिपकाया. नकाबपोश दो लोगों ने फैक्टरी में तैनात सुरक्षाकर्मी से गेट खोलने की बात कही. गेट नहीं खोलने पर सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली -गलौज की गयी. संगठन के लोगों ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










