अनियमितता बरतनेवालेपर कार्रवाई की जायेगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आठ पंचायत के लोग पहुंचे थे भुरकुंडा : पतरातू प्रखंड के जवाहर नगर पंचायत भवन में गुरुवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में सीओ रितेश जायसवाल, बीसीओ सुदर्शन चौबे, डॉ अमरेंद्र श्रीवास्तव, अक्षेवर सिंह, शिबू उरांव, जितेंद्र कुमार, चांद हेंब्रम, उप प्रमुख अनिल सिंह, मुखिया प्रमीला दुबे, रेखा देवी व राजेंद्र मुंडा ने […]
विज्ञापन
आठ पंचायत के लोग पहुंचे थे
भुरकुंडा : पतरातू प्रखंड के जवाहर नगर पंचायत भवन में गुरुवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में सीओ रितेश जायसवाल, बीसीओ सुदर्शन चौबे, डॉ अमरेंद्र श्रीवास्तव, अक्षेवर सिंह, शिबू उरांव, जितेंद्र कुमार, चांद हेंब्रम, उप प्रमुख अनिल सिंह, मुखिया प्रमीला दुबे, रेखा देवी व राजेंद्र मुंडा ने जनता की समस्याएं सुनीं.
जनता दरबार में सीओ ने कहा कि पंचायत की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रखंड के अधिकारी सक्रिय हैं. प्रखंड से मिलनेवाली सुविधाओं को जनता तक पहुंचाया जायेगा. किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होने दी जायेगी. अनियमितता बरतनेवालेपर कार्रवाई की जायेगी. जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र व पेंशन, जमीन का दाखिल-खारिज, लगान, पेयजल आदि से संबंधित समस्याएं सुनी गयी. नये आवेदन स्वीकार किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










