टास्क फोर्स ने ईंट भट्ठे में की छापामारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मांडू : जिला उपायुक्त द्वारा अवैध उत्खनन व राजस्व की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए गठित टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को एसडीओ केके राजहंस के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दो ईंट भट्ठे में छापामारी की. टीम के सदस्यों ने हेसागढ़ा स्थित जेबीसी और बोंगाहारा स्थित फिक्स चिमनी ईंट भट्ठे में छापामारी […]
विज्ञापन
मांडू : जिला उपायुक्त द्वारा अवैध उत्खनन व राजस्व की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए गठित टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को एसडीओ केके राजहंस के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दो ईंट भट्ठे में छापामारी की.
टीम के सदस्यों ने हेसागढ़ा स्थित जेबीसी और बोंगाहारा स्थित फिक्स चिमनी ईंट भट्ठे में छापामारी की. छापामारी के दौरान अधिकारियों ने मुंशी दीपक मेहता से पूछताछ की. इसमें प्रदूषण व पर्यावरण के कागजात की अवधि समाप्त पायी गयी. ईंट भट्ठे में रखे तीन टन कोयले के कागजात मांगने पर मुंशी ने प्रस्तुत नहीं किया.
टीम के पदाधिकारियों ने ईंट भट्ठे मालिक से 16 फरवरी तक वाणिज्य कर उपायुक्त, रामगढ़ के समक्ष कागजात प्रस्तुत करने की बात कही. टीम में डीएफओ एके सिंह, जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार मंडल, एसडीपीओ अशोक कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर दारोगा राय, वाणिज्य कर उपायुक्त डीके मंडल, प्रदूषण विभाग के गोपाल कुमार, सेल टैक्स ऑफिसर जीएस कपरदार, मांडू इंस्पेक्टर दिनेश पासवान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










