अनियमितता को लेकर शौचालय का काम रोका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एक-एक हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप 10 की जगह पांच इंच की बन रही दीवार विभाग के वरीय अधिकारियों से होगी शिकायत भुरकुंडा : पतरातू प्रखंड की लबगा पंचायत के रसदा अंबा टोला में शौचालय के निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को कार्य रोक दिया. ग्रामीणों ने बताया कि […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एक-एक हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप
10 की जगह पांच इंच की बन रही दीवार
विभाग के वरीय अधिकारियों से होगी शिकायत
भुरकुंडा : पतरातू प्रखंड की लबगा पंचायत के रसदा अंबा टोला में शौचालय के निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को कार्य रोक दिया.
ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक लगभग 30 शौचालय का निर्माण हुआ है. जिन लाभुकों के लिए शौचालय का निर्माण हुआ है, उनसे समिति द्वारा एक-एक हजार रुपये वसूले गये हैं. बदले में पैसे की रशीद भी दी गयी है. ग्रामीणों ने कहा कि शौचालय निर्माण में 10 अनुपात एक के मसाले का प्रयोग किया जा रहा है.
10 इंच दीवार की मोटाई के जगह पर पांच इंच मोटी दीवार बनायी जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि शौचालय के निर्माण में किसी भी तरह की अनियमितता बरदाश्त नहीं की जायेगी. इसकी शिकायत विभाग के वरीय अधिकारियों से की जायेगी. विरोध करनेवाले ग्रामीणों में आशीष कुमार, रूपलाल कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश प्रसाद, संजय प्रसाद, अरुण साव, राजेंद्र साव, प्रेम साव आदि शामिल हैं. दूसरी ओर, पंचायत के मुखिया जितेंद्र मुंडा ने कहा कि एक शौचालय के निर्माण में 12 हजार रुपये लग रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










