धर्म के नाम पर भ्रमित नहीं करें

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : जमाअत-ए-इसलामी हिंद के तत्वावधान में बिजुलिया स्थित लायंस क्लब के सभागार में मंगलवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद सभी के लिए विषय पर सभा का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में जमाअत-ए-इसलामी हिंद के राष्ट्रीय सचिव मो इकबाल मुल्ला, लियो ए सिंह, जगजीत सिंह सोनी व आदित्य नारायण सिंह मौजूद थे. मो […]

विज्ञापन
रामगढ़ : जमाअत-ए-इसलामी हिंद के तत्वावधान में बिजुलिया स्थित लायंस क्लब के सभागार में मंगलवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद सभी के लिए विषय पर सभा का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में जमाअत-ए-इसलामी हिंद के राष्ट्रीय सचिव मो इकबाल मुल्ला, लियो ए सिंह, जगजीत सिंह सोनी व आदित्य नारायण सिंह मौजूद थे.
मो इकबाल ने कहा कि इसलाम एक संपूर्ण जीवन पद्धति है. इसलाम का मतलब शांति है. ईश्वर के सामने अपने आप को हवाले करना है. ए सिंह ने कहा कि मोहम्मद साहेब ने शांति का पैगाम दिया है.
जगजीत सिंह सोनी ने कहा कि अज्ञानता के कारण आपसी रिश्ते खत्म हो रहे हैं. आदित्य नारायण सिंह ने कहा कि धर्म के ठेकेदारों ने धर्म के नाम पर भ्रमित करने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर लोग भ्रमित नहीं करें. कार्यक्रम का उदघाटन पवित्र कुरआन की तिलावत व हिंदी अनुवाद के साथ किया गया. धन्यवाद ज्ञापन अभियान के संयोजक नसीम अहमद फलाही ने किया. मौके पर डॉ केएन सिंह, बद्री विश्वकर्मा, अनीता नायर, शोभा कुमारी, श्वेता कुमारी, डॉ नुसरत परवीन, नसीम अहमद, मो रियाज, अरमान, जमीर, रोशन जमीर, मौलाना शमशाद अहमद, नेजामुद्दीन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola