झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव रामगढ़ :झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रामगढ़ शाखा (सत्र 2015-18) का चुनाव रविवार को होटल ट्रीट रेसिडेंसी में हुआ. चुनाव पदाधिकारी सह पर्यवेक्षक के रूप में सुशील कुमार झा व मनिंद्र राय मौजूद थे. इनकी मौजूदगी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद […]

विज्ञापन
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव
रामगढ़ :झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रामगढ़ शाखा (सत्र 2015-18) का चुनाव रविवार को होटल ट्रीट रेसिडेंसी में हुआ. चुनाव पदाधिकारी सह पर्यवेक्षक के रूप में सुशील कुमार झा व मनिंद्र राय मौजूद थे. इनकी मौजूदगी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया.
पर्यवेक्षक सुशील कुमार झा ने बताया कि पांचों पदों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हो गया. इसमें अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, सचिव सुभाष चंद्र झा, संयुक्त सचिव रामविनोद शर्मा व कोषाध्यक्ष शंभुदास का मनोनयन किया गया. मौके पर इंस्पेक्टर गिरीश मिश्र, क्राइम रीडर पंकज मिश्र, विनय कुमार मिश्र, जवाहरलाल गुप्ता, सुखराम, देवसुंदर झा, लोकया मिंज, सुरेश, विजय कुमार ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, महानायक टीयू, मुद्रिका सिंह, शंभु सिंह, नूतन जसिंता खलको, तरसिसया लकड़ा, रामचंद्र साव, विश्वजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, सुधीर चौधरी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola