टेंपो की चपेट में आया बच्चा, मौत, रोड जाम

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के सांडी मजार के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सांडी निवासी अर्जुन प्रजापति सड़क किनारे मिट्टी के बरतन की दुकान लगाते हैं. यहां उनका पुत्र रणवीर प्रजापति (पांच वर्ष) खड़ा था. इसी बीच, कुजू केबी गेट निवासी मो एहसान […]
कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के सांडी मजार के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सांडी निवासी अर्जुन प्रजापति सड़क किनारे मिट्टी के बरतन की दुकान लगाते हैं. यहां उनका पुत्र रणवीर प्रजापति (पांच वर्ष) खड़ा था. इसी बीच, कुजू केबी गेट निवासी मो एहसान अपने टेंपो (जेएच02एएन-1551) पर यात्री बैठा कर रामगढ़ से कुजू की ओर जा रहा था. इसी दाैरान टेंपो मजार के समीप असंतुलित होकर अर्जुन प्रजापति की दुकान की ओर जाकर पलट गया. इसकी चपेट में आकर रणवीर प्रजापति की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




