जनादेश समागम से बदलेगी राज्य की तकदीर : दुर्गाचरण

Updated at : 20 Sep 2019 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
जनादेश समागम से बदलेगी राज्य की तकदीर : दुर्गाचरण

पतरातू : झाविमो नेता दुर्गाचरण प्रसाद ने गुरुवार को जनादेश समागम की सफलता को लेकर सांकुल, किरीगढ़ा, टेरपा, टोकिसूद, हफुआ, कुरबीज, बटुका, इचापीढ़ी, छापर, बींजा आदिगांवों का भ्रमण किया. मौके पर दुर्गाचरण प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे किये थे उन वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है. भाजपा ने […]

विज्ञापन

पतरातू : झाविमो नेता दुर्गाचरण प्रसाद ने गुरुवार को जनादेश समागम की सफलता को लेकर सांकुल, किरीगढ़ा, टेरपा, टोकिसूद, हफुआ, कुरबीज, बटुका, इचापीढ़ी, छापर, बींजा आदिगांवों का भ्रमण किया. मौके पर दुर्गाचरण प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे किये थे उन वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है.

भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है. ऐसे में बाबूलाल मरांडी एक विकल्प के रूप में है उन्हें प्रदेश की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है. सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 25 सितंबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में झाविमो द्वारा आयोजित जनादेश समागम से झारखंड की तकदीर बदलेगी. श्री प्रसाद ने ग्रामीणों से भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. मौके पर जगदेव हांसदा, बबलू किस्कू, अनूप मुर्मू, विनोद किस्कू, रमेश मुर्मू, रातू मुर्मू, रमेश टुडू, बिरसा मांझी, बसंत हेंब्रम, आशीष बेसरा, राजेश हांसदा, प्रेम बड़ाइक, आनंद गोड़ाइक, डबलू सिंह, अमर सिंह, विश्राम सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola