रामगढ़ : युवक की हादसे में मौत, लोगों ने की सड़क जाम

रामगढ़ :बाइक से पेट्रोल लाने जा रहे रतवे के युवक की मौत सोमवार को करमा चौक के पास सड़क हादसे में हो गयी. विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को एक घंटे के लिए जाम कर दिया. ग्रामीणों ने अधिकारियों से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की. समझौते के बाद शव […]
रामगढ़ :बाइक से पेट्रोल लाने जा रहे रतवे के युवक की मौत सोमवार को करमा चौक के पास सड़क हादसे में हो गयी. विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को एक घंटे के लिए जाम कर दिया.
ग्रामीणों ने अधिकारियों से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की. समझौते के बाद शव को उठाने दिया गया. मामला कुजू ओपी क्षेत्र का है. रतवे नीचे टोला निवासी डिलेश्वर महतो (45) बाइक से पेट्रोल लाने जा रहा था. इस दौरान करमा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया. घटनास्थल पर ही डिलेश्वर की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




