रामगढ़ में साइबर ठगों ने स्कूल प्रिंसिपल को बनाया शिकार, बैंक खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये
अंधेरे में बैठा साइबर अपराधी प्रतीकात्मक तस्वीर (AI generated)
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर एक स्कूल प्रिंसिपल को निशाना बनाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: आर्मी स्कूल रामगढ़ के प्रिंसिपल के मोबाइल को हैक कर साइबर अपराधियों द्वारा 40 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने साइबर थाना को बताया कि दो दिन पहले उनके मोबाइल पर केवाईसी अपडेट कराने के संबंध में एक फोन आया था. उन्होंने कॉल करने वाले को बताया कि वह बैंक जाकर केवाईसी अपडेट करा लेंगे. इस पर आरोपी ने कहा कि एक्सिस बैंक में केवाईसी अपडेट कराने की लास्ट डेट है और दो घंटे बाद यह प्रक्रिया बंद हो जाएगी.
व्हाट्सएप पर भेजी एपीके फाइल
कॉल करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी. स्कूल की बैठकों और अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली. फाइल डाउनलोड करते ही साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से 40 हजार रुपये की निकासी कर ली.
बैंक और पुलिस को दी सूचना
खाते से रुपये कटने का संदेश मिलने के बाद उन्होंने बैंक और पुलिस को सूचना दी. बैंक और पुलिस की तत्परता से खाते को तत्काल लॉक कर दिया गया. साइबर सेल ने उन्हें मोबाइल सुरक्षा से जुड़े जरूरी सुझाव भी दिए.
जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस
साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल या संदिग्ध मैसेज को डाउनलोड न करें और केवाईसी अपडेट जैसे काम केवल बैंक की आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से ही कराएं.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ : पतरातू की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा सिद्धिटेक स्किल्ड, हुनर से मिल रही नई पहचान
यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए