गोला में अवैध बालू लदे तीन टर्बो जब्त, बिना चालान के हो रही थी ढुलाई

Updated:
विज्ञापन

जब्त वाहन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के गोला-मुरी मार्ग पर पुलिस ने अवैध बालू लदे तीन टर्बो ट्रक जब्त किए हैं। बिना चालान के बालू ढुलाई पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन

गोला, रामगढ़ : गोला-मुरी मार्ग पर डभातू के पास गोला पुलिस ने अवैध बालू लदे तीन टर्बो वाहनों को जब्त किया है. वाहनों के कागजात की जांच की जा रही है. बताया गया कि तीनों टर्बो सिल्ली की ओर से बालू लोड कर रामगढ़ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान डभातू के पास पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

विज्ञापन

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान चालान नहीं पाया गया. मामले में अग्रतर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है.

अवैध बालू कारोबार पर उठ रहे सवाल

गोला और बरलंगा थाना क्षेत्र में लगातार अवैध बालू कारोबार चलने का आरोप लगाया जा रहा है. जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी ने कहा कि बालू लोगों की जरूरत है, लेकिन बालू तस्कर इसका नाजायज फायदा उठाकर ऊंची कीमत पर बेचते हैं. उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया और सरकार से लोगों को उचित दर पर बालू उपलब्ध कराने की मांग की.

बताते चलें कि एनजीटी के निर्देश के तहत 15 अक्टूबर त

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola