खेलो झारखंड में दुलमी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेडल-प्रशस्ति पत्र से सम्मान

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देते अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुलमी में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

दुलमी, रामगढ़. दुलमी बाजार टांड़ में बुधवार को खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश और विशिष्ट अतिथि बीपीओ मिथलेश कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन

एथलेटिक्स और कबड्डी में दिखायी प्रतिभा

प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया. एथलेटिक्स के तहत 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, चार गुणे 100 और चार गुणे 400 मीटर रिले की प्रतियोगिताएं हुईं. इसके अलावा बालिका वर्ग में 3000 मीटर वॉक और बालक वर्ग में 5000 मीटर वॉक का आयोजन किया गया. कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई.

विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि सुधीर मंगलेश ने कहा कि खेलो झारखंड ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है. पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है. इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मौके पर बीआरपी विनोद महतो, ओमप्रकाश कुमार, सीएचओ रीता पटेल, संकुल साधन सेवी विनोद बिहारी महतो, प्रखंड साधन सेवी ओम प्रकाश साहू, मनोज दीवान, इंतखाब आलम, नरेश दीवान, मनोज कुमार, रविंद्र कुमार, अरुण कुमार, पवन कुमार (खेल शिक्षक) सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola