गोला CHC में अब नंबर से मिलेगी इलाज की बारी, क्यू सिस्टम शुरू
गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए क्यू सिस्टम शुरू किया गया है। अब मरीजों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, डिजिटल डिस्प्ले से मिलेगी जानकारी।
गोला, रामगढ़ : गोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को मरीजों की सुविधा के लिए क्यू सिस्टम शुरू किया गया. इसका उद्देश्य मरीजों को नंबर लगाने और अपनी बारी का इंतजार करने में सुविधा देना है. इसके साथ ही अस्पताल में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना भी व्यवस्था का हिस्सा है.
टीवी स्क्रीन पर दिखेगा नाम और नंबर
क्यू सिस्टम के तहत अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को नंबर दिया जायेगा. इसके बाद अस्पताल में लगी टीवी स्क्रीन पर मरीज का नाम और नंबर प्रदर्शित होगा. मरीज का नाम पुकारकर भी उसे अपनी बारी की जानकारी दी जायेगी. इससे मरीजों को लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नाम और नंबर आने पर मरीज संबंधित चिकित्सक के पास जाकर इलाज करा सकेंगे.
चिकित्सा पदाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि क्यू सिस्टम शुरू करने का प्रस्ताव काफी पहले से था, लेकिन अस्पताल में अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण इसे चालू करने में परेशानी आ रही थी. बुधवार को इसका ट्रायल किया गया है. यदि अस्पताल में नियमित बिजली आपूर्ति होती रही, तो क्यू सिस्टम को आगे भी सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से मरीजों को
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए