झारखंडी संस्कृति की पहचान है मंडा

Updated at : 12 Jun 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंडी संस्कृति की पहचान है मंडा

पतरातू : पतरातू प्रखंड अंतर्गत कटिया गांव में मंडा धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. मंगलवार सुबह शिव भक्तों ने अंगारों पर चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, पीवीयूएनएल के सीओ सुदर्शन चक्रवर्ती, सीआइएसएफ सीनियर कमांडेंट एस भगत, मुखिया गुनजरी देवी, पंसस पार्वती देवी उपस्थित […]

विज्ञापन

पतरातू : पतरातू प्रखंड अंतर्गत कटिया गांव में मंडा धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. मंगलवार सुबह शिव भक्तों ने अंगारों पर चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, पीवीयूएनएल के सीओ सुदर्शन चक्रवर्ती, सीआइएसएफ सीनियर कमांडेंट एस भगत, मुखिया गुनजरी देवी, पंसस पार्वती देवी उपस्थित थे.

रोशनलाल चौधरी ने कहा कि मंडा पर्व झारखंडी संस्कृति की पहचान है. मंडा लोक संस्कृति और भक्ति का पर्व है. ऐसे धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र पवित्र होता है. भाजपा नेता किशोर कुमार महतो ने भी अपने विचार रखे. कलाकरों ने धार्मिक कथाओं पर आधारित नाटक का मंचन किया. मौके पर बालदेव महतो, टिकेश्वर महतो, वकील महतो, अशोक महतो, ललिता देवी, भुवनेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, मोहित कुमार, रथु महतो, नरेश महतो, नंदु महतो, कैलाश, संतोष, सुमित कुमार महतो, शंकर महतो, गणेश ठाकुर, गोविंद महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola