सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2019 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे थे, सभी एक ही बाइक पर थे सवार. भुरकुंडा : बासल थाना अंतर्गत गेगदा मोड़ फोरलेन सड़क पर दुर्घटना में हेंदेगीर निवासी मानवी देवी की मौत हो गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है. बताया गया कि बासल क्षेत्र […]
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे थे, सभी एक ही बाइक पर थे सवार.
भुरकुंडा : बासल थाना अंतर्गत गेगदा मोड़ फोरलेन सड़क पर दुर्घटना में हेंदेगीर निवासी मानवी देवी की मौत हो गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है. बताया गया कि बासल क्षेत्र के बरघुटूवा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी एक ही बाइक (जेएच01एजे-9666) से अपने गांव हेंदेगीर लौट रहे थे.
गेगदा मोड़ के समीप बोलेरो वाहन (जेएच01बीपी-7882) ने बाइक को चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने सभी को पतरातू प्रखंड अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टर ने मानती को मृत घोषित कर दिया. बाइक चालक युवक प्रेम कुमार, किशोरी सुशीला कुमारी व रानी कुमारी, बालक फुच्चू कुमार को गंभीरावस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बोलेरो व बाइक को जब्त कर लिया है. बोलेरो भुरकुंडा की तरफ आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




