महावीर पताकों से पटा पतरातू रामनवमी त्योहार का चढ़ा उमंग

Updated at : 11 Apr 2019 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
महावीर पताकों से पटा पतरातू रामनवमी त्योहार का चढ़ा उमंग

पतरातू : पतरातू व आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी को लेकर आस्था आैर भक्ति की बयार बह रही है. चौक-चौराहों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर केसरिया ध्वज लहलहा रहे हैं. सुबह से शाम तक भगवान श्री राम और हनुमान जी के भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया है. रामनवमी को लेकर राम भक्तों में […]

विज्ञापन

पतरातू : पतरातू व आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी को लेकर आस्था आैर भक्ति की बयार बह रही है. चौक-चौराहों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर केसरिया ध्वज लहलहा रहे हैं. सुबह से शाम तक भगवान श्री राम और हनुमान जी के भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया है. रामनवमी को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

पतरातू व आसपास में रामनवमी को लेकर कई तैयारियां की जा रही हैं. क्षेत्र के भगवान श्रीराम व हनुमान मंदिरों को रंग-रोगन कर आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है. विभिन्न अखाड़ों द्वारा रामनवमी पर झांकी निकालने की तैयारी चल रही है. लोग अपने-अपने घरों में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा-अर्चना और महावीरी ध्वजारोहण को लेकर तैयारियों में लगे हैं. पतरातू, न्यू मार्केट, बिरसा मार्केट के बाजारों में महावीरी ध्वज लग गये हैं. बाजारों में 20 से रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के महावीर ध्वज उपलब्ध हैं.

मंगला जुलूस में लहराया महावीरी पताका : रामनवमी पूजा महासमिति, पतरातू के तत्वावधान में मंगलवार शाम को मंगला जुलूस निकाला गया. जुलूस में महावीरी झंडा लहराये गये. पतरातू बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से मंगला जुलूस निकला. जुलूस में युवकों ने लाठी, डंडा, भाला, भुजाली, तलवार से हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया.
मौके पर पुनीत पाठक, नारायण साव, मनोज पाठक, बबन पाठक, महानंद सिंह, सुशील सिंह, अवधेश सिंह, रामलखन साहू, महेंद्र गोप, गणेश स्वर्णकार, सुभाष साव, जवाहर स्वर्णकार, रामजी स्वर्णकार, रवि, राजेंद्र रवि, केदार अग्रवाल, दिगंबर सिंह उपस्थित थे.
भदानीनगर. रामनवमी को लेकर चिकोर गांव में मंगला जुलूस निकाला गया. मंगला जुलूस चिकोर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गांव का भ्रमण किया. इस दौरान लोग बोलो वीरों जय बजरंगी, जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. मौके पर उप मुखिया कृष्णा कुमार कुशवाहा, आनंद कुशवाहा ने बताया गया कि इस वर्ष भी भगवान शिव की चलंत झांकी निकाली जायेगी. जुलूस में सन्नी कुशवाहा, देवानंद महतो, राजू महतो, गणेश महतो, सागर दांगी, गंगाधर कुशवाहा, विकास कुमार शामिल थे.
मांडू.श्रीश्री रामनवमी पूजा समिति मांडू चट्टी ने मंगलवार की देर शाम गाजे- बाजे के साथ शहर में मंगला जुलूस निकाला गया. जय श्री राम व जय हनुमान के उद्घोष के साथ मंदिर परिसर से निकला मंगला जुलूस मांडू चट्टी चौक से आगे बढ़ते हुए मांडूडीह स्थित काली मंदिर होकर बागी टोला संकटमोचन मंदिर पहुंचा.
वहां, समिति के सदस्यों ने दोनों मंदिर परिसर में ढोल नगाड़ा बजा कर जय श्रीराम का जयकारा लगाया. इसके बाद जुलूस वापस मंदिर पहुंचा. जुलूस में पुजारी दीपक कुमार, विवेक गुप्ता, राकेश कुमार, कानू गुप्ता, गोलू कुमार, अभय सागर, सुबीर गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनकु कुमार, जी कुमार, सोनू कुमार, धर्मवीर गुप्ता, बिरसा गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, गोविंद सिन्हा, अरुण सिन्हा, रवि कुमार, कृष्णा गुप्ता, संदीप गुप्ता, कन्हैया कुमार, विनोद गुप्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola