Jharkhand : रामगढ़ में होटल पर पलटा अनियंत्रित ट्रेलर, शहर की बिजली गुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 2:06 PM
रामगढ़ : झारखंड की राजधानी रांची से 40 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ जिला में एक अनियंत्रित ट्रेलर एक होटल पर पलट गया. इसमें एक व्यक्ति गंभी रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है. दो ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गये. इससे शहर की बिजली गुल हो गयी. बताया जाता है कि […]
रामगढ़ : झारखंड की राजधानी रांची से 40 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ जिला में एक अनियंत्रित ट्रेलर एक होटल पर पलट गया. इसमें एक व्यक्ति गंभी रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है. दो ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गये. इससे शहर की बिजली गुल हो गयी.
बताया जाता है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे झोपड़ीनुमा होटल के ऊपर पलट गया. होटल में मौजूद एक व्यक्ति शिवाजी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.
शिवाजी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर की चपेट में आने से दो ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गये. ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने के बाद रामगढ़ शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










