परेज लोकल सेल बंद होने से मजदूर परेशान
Updated at : 10 Jul 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना का लोकल सेल बंद हुए तीन माह से ऊपर हो गया है. इस समस्या को लेकर लोकल सेल के विस्थापित मजदूर काफी परेशान हैं. प्रबंधन सीटीओ पेपर आने का आश्वासन दे रहा है. मामला को आगे टाल रहा है. मजदूरों ने बताया के 6 […]
विज्ञापन
रामगढ़ : सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना का लोकल सेल बंद हुए तीन माह से ऊपर हो गया है. इस समस्या को लेकर लोकल सेल के विस्थापित मजदूर काफी परेशान हैं. प्रबंधन सीटीओ पेपर आने का आश्वासन दे रहा है. मामला को आगे टाल रहा है. मजदूरों ने बताया के 6 गांव के मजदूर ट्रक पर कोयला लोड कर अपने परिवार को भरन पोषण करते है.
सेल बंद होने से हजारों मजदूर पूरी तरह से बेरोजगार हो गये है. इस ओर नहीं निगरानी कमेटी व नहीं प्रबंधन का ध्यान है. मजदूरों ने कहा कि आस पास के परियोजना के प्रबंधन सक्रिय हो कर सीटीओ पेपर बनवा लिया. सेल को चालू कर रखा है. परियोजना के प्रबंधन सीटीओ पेपर का हवाला दे रहा है. प्रबंधन साजिश के तहत परियोजना के लोकल सेल को बंद कर रखना चाहती है. अगर प्रबंधन मजदूरों के समस्या को गंभीरता से नहीं लेती है, तो छह गांव के विस्थापित मजदूर परियोजना का उत्पादन कार्य को प्रभावित करेगी. इसके बाद ही प्रबंधन सीटीओ पेपर के लिए गंभीर होगी. मजदूरों ने चेतावनी दी की एक सप्ताह अंदर में आंदोलन का रूप रखा तैयार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




